{"_id":"5dc996718ebc3e5b6b45b438","slug":"ssb-sub-inspector-shot-himself-bahraich-news-lko4917027145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के उपनिरीक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के उपनिरीक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
एसएसबी में उप निरीक्षक रमेश चौधरी की फाइल फोटो।
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में तैनात एसएसबी के एक उप निरीक्षक ने अपने कमरे में कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के जवान मौके पर पहुंचे। सीने में गोली लगने पर उनको कार्यवाहक कमांडेंट जवानों के साथ मोतीपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसबी के डीआईजी ने भी बटालियन का निरीक्षण करते हुए परिवार के लोगों से मुलाकात की है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल 70वीं बटालियन तैनात है। बटालियन का गेरुआ नदी के पार भारत-नेपाल सीमा पर कंपनी हेड क्वार्टर बनाया गया है। यहां पर राजस्थान के बीकानेर जिला निवासी रमेश चौधरी (40) पुत्र टीकाराम उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।
रविवार की रात उपनिरीक्षक करीब आठ बजे कमरे में सोने के लिए चले गए थे। कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगी, जिससे वह बिस्तर पर अचेत होकर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर हेड क्वार्टर पर तैनात एसएसबी के अन्य जवान दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन
एसएसबी के जवान सुभाष चंद्र वर्मा और संतरी सतेंद्र सिंह ने उनको अचेतावस्था में पड़ा दिखा। इसके बाद कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी पाकर कार्यवाहक कमांडेंट मौके पर पहुंचे। मौके पर उपनिरीक्षक रमेश चौधरी खून से लथपथ पड़े हुए थे। जिस पर उनको तत्काल एसएसबी के जवान मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मिहींपुरवा पुलिस चौकी के प्रभारी अजय तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक की मौत की सूचना पर उनके परिवारीजन भी राजस्थान से बहराइच पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि एसएसबी के उपनिरीक्षक के मौत की सूचना पर चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय ने थाना सुजौली में उपनिरीक्षक की मौत की सूचना दी है।
प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि एसएसबी की ओर से उपनिरीक्षक की आत्महत्या किए जाने की लिखित सूचना दी गई है। जिस पर अधिकारियों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की सूचना पाकर लखीमपुर परिक्षेत्र के डीआईजी यूपी बलोदी ने भी नाव से जाकर कंपनी हेड क्वार्टर का निरीक्षण किया। एसएसबी की ओर से मृतक उपनिरीक्षक के कमरे को सील भी कर दिया गया है।
नाव से अस्पताल लेकर पहुंचे जवान
एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय ने बताया कि गेरुआ नदी के पार कंपनी हेड क्वार्टर बना हुआ है। ऐसे में एसएसबी मुख्यालय में उपलब्ध नाव के माध्यम से पहले गेरुआ नदी पार की गई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसकी सहायता से उपनिरीक्षक को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की।