फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB seized three bicycles along with 17 sacks of fertilizer on the border

Bahraich News: सीमा पर एसएसबी ने 17 बोरी खाद के साथ तीन साइकिल की जब्त

Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
SSB seized three bicycles along with 17 sacks of fertilizer on the border
मिहींपुरवा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़ी गई खाद।
मिहींपुरवा (बहराइच) तस्करी के लिए नेपाल ले जाई जा रही 28 बोरी खाद को सोमवार रात एसएसबी ने सीमा पर पकड़ लिया। इस मौके पर तीनों आरोपी साइकिल छोड़ कर फरार हो गए। इससे पहले भी सीमा पर एसएसबी ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही खाद को पकड़ा था। पकड़ी गई खाद को कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र से खाद की तस्करी नेपाल के लिए हो रही है। इसका खुलासा एसएसबी ने किया है। सोमवार को एसएसबी 59वीं वाहिनी नानपारा के सहायक उप निरीक्षक कमल शाह के नेतृत्व में सीमा चौकी घुमानभारू का गश्ती दल गश्त कर रहा था। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 676 के निकट तीन लोग साइकिल पर कुछ लाद कर नेपाल की ओर जा रहे थे, जिन्हें एसएसबी ने रोका।
विज्ञापन

एसएसबी को आता देख तीनों लोग अपनी साइकिल छोड़ कर नेपाल की ओर भाग गए। जांच के दौरान गश्ती दल ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां 17 बोरी खाद व तीन साइकिल पड़ी थी। जिसे जब्त कर कृषि विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी सीमा पर हो चुकी है खाद की जब्ती
23 जुलाई को एसएसबी की 59वी वाहिनी ने मिहींपुरवा के चितलहवा क्षेत्र में 21 बोरी खाद पकड़ी थी। इससे पहले 22 जुलाई को एसएसबी ने 14 बारी खाद के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि छह जुलाई को 41 बोरी खाद को नेपाल तस्करी कर ले जाते समय पकड़ा था। ऐसे कई मामले हैं, जब एसएसबी ने सीमा पार करते समय तस्करों को खाद के साथ दबोच लिया।


लगातार छापा मारकर दुकानों का स्टॉक चेक किया जा रहा है, जहां भी कमियां मिल रहीं हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कई दुकानें सील भी की गईं। जहां भी सूचना मिल रही है, वहां तत्काल जांच की जा रही है।
- डा सूबेदार यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed