फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB honors 150 players

एसएसबी ने किया 150 खिलाड़ियों का सम्मान

Mon, 11 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
SSB honors 150 players
नानपारा के अगैया स्थित बटालियन मुख्यालय पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
अगैया (बहराइच)। एसएसबी की ओर से बीते पखवाड़े सीमावर्ती गांवों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें गांवों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सोमवार को एसएसबी मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान करीब 150 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नानपारा अंतर्गत अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना रहे। समारोह में विभिन्न गांवों में आयोजित टीमों के खिलाड़ियों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कमांडेंट व अन्य के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में एसएसबी का अहम योगदान है। एसएसबी की ओर सीमा से सटे गांवों में विभिन्न खेलों का आयोजन कराया जाता है। जिसमें एक किसान का बेटा भी प्रतिभाग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट उदय प्रताप ने कहा कि एसएसबी गरीबों के बच्चों को खेलने का मौका देती है। गांवों में खेलों के आयोजन से प्रतिभाएं निखरती हैं। समारोह में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल के साथ अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं मेें शामिल करीब 150 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान नन्हें-मुन्हें छात्रों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, प्रधानाचार्य कृपाराम गुप्ता, भगोले, संजीव कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed