फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sravasti in the dark for two days, Siege to DM Bhinga

दो दिन से अंधेरे में श्रावस्ती, भिनगा में डीएम का घेराव

Sun, 22 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/ बहराइच
अमर उजाला/ बहराइच Updated Sun, 22 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sravasti in the dark for two days, Siege to DM Bhinga
बिजली की समस्या को लेकर जाम लगाए लोगों को समझाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जनपद दो दिन से अंधेरे में है। शुक्रवार रात बाधित हुई विद्युत आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। इससे जिले की 12 आबादी प्रभावित है। विद्युत संकट का सबसे ज्यादा असर अस्पतालों पर पड़ा है। कुटीर उद्योग धंधे ठप से पड़े हैं।
विज्ञापन


लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इससे नाराज भिनगा नगर के लोगों ने रविवार को ईदगाह रोड को जाम कर डीएम का घेराव किया। डीएम के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


बलरामपुर से श्रावस्ती के बीच शुक्रवार रात करीब एक बजे 132 केवीए लाइन का टावर तिरछा हो गया था। इसके बाद श्रावस्ती जिले की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जिले को वैकल्पिक रूप से विद्युत आपूर्ति देने के लिए बहराइच के परसौरा से फीडर जोड़ने का आदेश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी शनिवार से कार्य शुरू हुआ। लेकिन रविवार तक परसौरा से भिनगा उपकेंद्र को नहीं जोड़ा जा सका। इसके चलते रविवार शाम तक जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने सबसे ज्यादा असर जिले के चिकित्सालयों पर हुआ।

संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीज व तीमारदार परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए तीमारदार बरामदे तक लेटे दिखे। सबसे ज्यादा असर जच्चा बच्चा वार्ड में देखने को मिला जहां प्रसूताओं व नवजात गर्मी से बेहाल हो गए।

आपूर्ति बाधित होने के चलते जनपद के कुटीर उद्योग धंधे दो दिन से बंद पड़े हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली व पावर बेल्डिंग की दुकानों पर सन्नाटा फैला है। बिजली के भीषण संकट से नाराज भिनगा वासियों ने रविवार शाम को ईदगाह तिराहा जाम कर दिया।

लगभग 30 मिनट बाद पहुंचे डीएम नितीश कुमार को लोगों ने घेर लिया। उन्होंने आपूर्ति चालू करने की मांग की। अधिकारियों के समझाने के बाद नगरवासियों ने जाम व घेराव समाप्त किया। 


  अधिशासी अभियंता, विद्युत  नंद लाल ने बताया कि परसौरा भिनगा की लाइन एक वर्ष से बंद पड़ी है। बीच में कुछ लोगों द्वारा केबल काट ली गई। पूरी लाइन को ठीक कराने में समय लगा। जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed