फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   spur sliced

स्पर नंबर एक का 10 मीटर हिस्सा घाघरा में गिरा

Thu, 30 Jul 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 30 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। बरसात थमी है। घाघरा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे है लेकिन अचानक कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बौंडी के पास स्पर नंबर एक का एक बड़ा हिस्सा कटकर नदी में समाहित हो गया। स्पर क्षतिग्रस्त होने से किंधौली गांव के लोग सहम गए हैं।

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अभियंता ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया है। बुधवार रात से घाघरा नदी की कटान तेज हो गई है।

इस समय महसी तहसील क्षेत्र के बौंडी में स्पर नंबर एक पर कटान हो रही है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नदी ने कटान करते हुए स्पर के 10 मीटर हिस्से को लील लिया है, जिसके चलते स्पर की नोज क्षतिग्रस्त हो गई है।

लगभग 50 मीटर तक स्पर में दरारें नजर आ रही हैं। किंधौली गांव के ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर बाद सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मुन्नालाल सचान, जेई पवन कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कटान की रफ्तार देखकर अभियंता भी सकते में आ गए। एक्सईएन सचान ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बालू और बजड़ी की बोरियां डलवाई जा रही हैं।

50 मजदूरों को बचाव कार्य में लगाया गया है। जेई और अवर अभियंता को मौके पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिशासी अभियंता मुन्नालाल सचान ने कहा है कि स्पर की मरम्मत व कटान निरोधक कार्य के लिए बजट देने के लिए शासन को पत्र लिखा गया था लेकिन अब तक बजट को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते कटान निरोधक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। फिर भी उन्होंने दावा किया कि स्पर को सुरक्षित कर आसपास के गांवों को बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed