फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Speeding dumper hit auto, 5 killed, 10 injured

Bahraich News: तेज रफ्तार डंपर ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 की मौत, 10 घायल

Fri, 05 May 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Speeding dumper hit auto, 5 killed, 10 injured
कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर मदनी अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त टैम्पो व मौके का जा
बहराइच में हादसा : तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे लोग
विज्ञापन


सवांद न्यूज एजेंसी
बहराइच/कैसरगंज। कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के हुजूरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर आठ लोगों को मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर किया गया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी नंदिनी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर निवासी धनीराम के साथ तय हुआ था। बृहस्पतिवार को तिलकोत्सव था। तिलक के बाद रात लगभग एक बजे मंशाराम के परिजन ऑटो से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर मदनी हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। इसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज पहुंचाए गए ग्राम पुरैनी निवासी भगवान प्रसाद (40), अनिल (15), खुशबू (35), हरीशचंद्र (45) व जसकरन (40) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed