फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Speed of vehicles killed three people

घना कोहरा व रफ्तार ने ली तीन की जान

Wed, 21 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 21 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Speed of vehicles killed three people
 घना कोहरा और रफ्तार ने बुधवार को महिला समेत तीन की जिंदगी लील ली। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया के निकट ट्रक और टैंपो में हुई टक्कर में टैंपो में सवार एक यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं लखनऊ मार्ग पर ट्रक का टायर बदल रहे चालक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जबकि रुपईडीहा में घर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों से भरा एक टैंपो बुधवार सुबह करीब नौ बजे पयागपुर से बहराइच आ रहा था। टैंपो जब कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया गांव के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टैंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंपो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। बेरिया गांव के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त टैंपो में फंसे यात्रियों को किसी तरह निकाला। सूचना पाकर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया गया। लेकिन रास्ते में ही घायल इमलिया बगिया कोतवाली देहात निवासी पूजन (48) पुत्र संगमलाल ने दम तोड़ दिया।

जबकि दुर्घटना में चिलवरिया के उन्नैसा निवासी शत्रोहन सिंह, प्रिंसी, राजकुमार, संतराम, नदौना निवासी गीता, सरैंया निवासी रामकुमार, बेरिया नहर निवासी नगमा, विमला, शिवनरायन, माधवराज सिंह तथा कैरेमऊ निवासी सरला वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में शिवनरायन, माधवराज, राजकुमार और शत्रोहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर लखनऊ से गिट्टी लादकर बहराइच आ रहा एक ट्रक कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरा मोड़ के निकट बुधवार भोर में पंक्चर हो गया।

ट्रक चालक उन्नाव के गिरदावरगंज असोहरा निवासी इरफान (40) पुत्र अकबर ट्रक को साइड में खड़ा कर उसका पंक्चर पहिया बदल रहा था तभी बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। चालक की मौत हो गई।

रुपईडीहा प्रतिनिधि ने बताया कि खैरहनिया बंजरिया गांव निवासी शांत शर्मा (40) पत्नी हनुमान शर्मा रुपईडीहा में एक संस्था में कार्यकर्त्री के रूप में तैनात थी। दोपहर बाद घर पर मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कहकर शांती ने अवकाश लिया था।


अपराह्न 3:30 बजे के आसपास जब वह घर जाने के लिए प्राईवेट बस स्टैंड के निकट पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक  ने रौंद दिया। शांती की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक खालिद खां को पकड़कर वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। सभी मामलों में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed