फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Speculative loser in IPL, a young man troubled by a fight hanged

आईपीएल में हारा सट्टा, तगादे से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Wed, 21 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Speculative loser in IPL, a young man troubled by a fight hanged
बहराइच। शहर के अग्रसेन चौराहा निवासी एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों के मुताबिक युवक ब्याज पर रुपये लेकर आईपीएल में सट्टा खेल रहा था। सट्टे में रुपये हारने के बाद ब्याज देने वाले लोग पैसे की मांग करने लगे। मां के जेवर बेचने के बाद भी जब रुपये नहीं अदा हुए तो युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला आईपीएल से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इससे अंजान बनते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौराहा निवासी सतीश (22) ने बुधवार की भोर घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई अशोक ने बताया कि सतीश आईपीएल में मैच पर सट्टा लगाता था। जब वह कई मैच में सट्टा हार गया तो ब्याज पर पैसा लिया। उसके बाद भी वह हारता गया। इसी दौरान पैसे देेने वाले लोग अपने रुपये मांगने लगे। आरोप है कि पैसे न दे पाने पर कई बार मारपीट होने की नौबत आ गई। मामला बढ़ता देख मां ने अपने जेवर बेच दिए, लेकिन उधारी का पैसा खत्म नहीं हुआ। सटोरियों की प्रताड़ना जारी रही। परिवारीजनों का आरोप है कि ब्याज पर पैसा देने वाले लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हर बिंदु की पर की जाएगी जांच
युवक के आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। परिवारीजनों के आरोपों को भी संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी, हालांकि अभी तक घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन हर बिंदु पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दरगाह थानाध्यक्ष को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएन दूबे, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed