{"_id":"574b13e84f1c1b6229108ddd","slug":"special-train-to-the-fair-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ मेले में स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ मेले में स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह शरीफ के जेठ मेले को देखते हुए रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा सभी ट्रेनों में दो-दो कोच भी बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे की नई व्यवस्था 28 जून तक प्रभावी रहेगी।
दरगाह शरीफ मेले के मद्देनजर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन व कोच बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। बहराइच रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीके सिन्हा ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मेला स्पेशल ट्रेन 10.30 बजे गोंडा जंक्शन से बहराइच रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। जो रात 12 बजे बहराइच पहुंचेगी। चार घंटे बाद फिर सुबह ट्रेन गोंडा के लिए रवाना हो जाएगी। इसके अलावा सभी नौ जोड़ी ट्रेनों में दो-दो कोच बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जायरीनों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। एक अतिरिक्त टिकट खिड़की सोमवार सुबह से खोल दी जाएगी। टिकट परिसर में भी साफ सफाई की व्यवस्था करा दी गई है।