{"_id":"69c82a417b050f0bba0fc730","slug":"sp-workers-protested-against-the-shortage-of-fuel-and-gas-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146537-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ईंधन और गैस की किल्लत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ईंधन और गैस की किल्लत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Sun, 29 Mar 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी।-संवाद
कैसरगंज। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन की समाप्ति पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। इसमें सप्लाई सामान्य बनाकर परेशानी दूर किए जाने की मांग की गई।
शनिवार को सपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्रित हुए। हाथों में बैनर पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस की किल्लत से हो रही परेशानी को लेकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।
विधायक आनंद यादव ने कहा कि ईंधन व घरेलू एलपीजी की किल्लत के कारण आम आदमी से लेकर किसान तक सभी परेशान हैं। उन्होंने गोडहिया गांव का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1983 से चल रहा सर्वे अब तक पूरा नहीं हो सका है, इसके चलते कटान पीड़ित आज भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर बाबू खां, दाताराम मौर्य, विनोद कुमार सिंह विसेन, नसीब खां, शांति प्रसाद यादव, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।