{"_id":"6a5fb9048094a6b7c60c41dd","slug":"sp-workers-protest-against-the-detention-of-akhilesh-yadav-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-153598-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और करीब आधे घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन किया।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उनका कहना था कि छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की आवाज को पुलिस बल के सहारे नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र में असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।
प्रदर्शन में नंदेश्वर यादव, रामजी यादव, पेशकार राव, शैलेश सिंहशैलू, मयंक मिश्रा, सुनील यादव, मनु देवी, सुमन शर्मा, गौरव यादव, ताज मोहम्मद, साजिद खान, एडवोकेट कृपा राम यादव, दिनेश लोधी, नदीमुल हक तन्नू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।