फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP activists protest against acid attack on girl student

छात्रा पर तेजाब हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP activists protest against acid attack on girl student
बहराइच शहर में मंगलवार को छात्रा पर एसिड अटैक के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्य? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के पीपल तिराहा स्थित दुलदुल हाउस के पास सोमवार की शाम एक छात्रा पर तेजाब फेंकने के विरोध मेें मंगलवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश मेें बिगड़ी कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

शहर के अति व्यस्ततम पीपल तिराहा स्थित दुलदुल हाउस के निकट युवक ने इंटर की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। घटना के विरोध में मंगलवार को सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर तिकोनीबाग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रा के साथ हुई घटना से जनपद की छात्राओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर के भीड़ भरे इलाके मेें सरेशाम हुई इस घटना ने पुलिस की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद सैफ, तस्लीम शेख, धनीराम यादव, दिनेश यादव, अर्चित यादव, बलवीर वर्मा, मुबीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed