फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Son killed father

पुत्र ने पिता को मार डाला

Sat, 24 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Son killed father
विशेश्वरगंज (बहराइच)। माहेश्वरीपुरवा गांव में बड़े बेटे से लिए गए पैसे के मामले को लेकर पिता छोटे बेटे के खिलाफ पुलिस में गवाही देने जा रहा था। इससे नाराज छोटे बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता के सिर को ईंट से कूंच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत माहेश्वरीपुरवा गांव निवासी मुन्नीलाल (70) के बड़े बेटे हरीशचंद्र ने अपने छोटे भाई रामकुबेर को दो साल पहले 20900 रुपये उधार दिए थे। काफी समय से वह पैसे को वापस करने की मांग कर रहा था। लेकिन आए दिन बहाना बनाकर राम कुबेर पैसे देने से किनारा कर रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। शुक्रवार की शाम भी पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिस पर हरीशचंद्र ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी। बड़े बेटे के साथ पिता मुन्नीलाल भी थाने में गवाही देने के लिए तैयार हो गया। जिस पर छोटा बेटा आग बबूला हो गया। हाथापाई होने लगी, जिसमें उसकी पत्नी गुड़िया देवी भी साथ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रामकुबेर ने पिता के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। लहूलुहान हालत में मुन्नीलाल को सीएचसी विशेश्वरगंज ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरीशचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे बेटे रामकुबेर व पत्नी गुड़िया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed