{"_id":"5e46d9358ebc3ee5b0480291","slug":"somewhere-secretly-somewhere-openly-expressing-love-bahraich-news-lko5085429155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं चोरी छिपे तो कहीं खुलेआम प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं चोरी छिपे तो कहीं खुलेआम प्यार का इजहार
विज्ञापन
बहराइच। बादलों की लुकाछिपी के बीच प्रेमी युगलों ने अपने प्यार का इजहार किया। किसी ने पार्क में खुलेआम गुलाब का फूल देकर खुशी जताई तो किसी ने चोरी छुपे पार्कों में पिकनिक का आनंद उठाया। इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने केे लिए सेल्फी का भी दौर खूब चला। प्रेमी युगल ने सेल्फी लेकर खुशियों को साझा किया। टेलीफोन से लेकर सोशल मीडिया तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। वैलेंटाइन डे को देखते हुए पुलिस व एंटी रोमियो टीम दिनभर गश्त करती नजर आईं।
सुहावने मौसम के बीच शुक्रवार की सुबह हुई। बादल सुबह से ही छाए रहे। प्रेमी के इजहार करने की फिजाओं में मौसम ने बखूबी साथ निभाया। वैलेंटाइन डे के मौके पर सुबह से ही प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। खराब मौसम के बीच भी युवक-युवतियों के प्रेम का खुमार कम नहीं हुआ। एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर हैप्पी वैलेंटाइन डे कहकर प्रपोज करते हुए दिखे।
मंदिरों में जाकर एक साथ प्रार्थना की कि यह जोड़ी हमेशा यूं ही बनी रही। घर परिवार के सदस्यों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी। जिला मुख्यालय पर स्थित एकमात्र उद्यान पार्क में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें पति-पत्नी के अलावा युवक व युवतियों का ग्रुप शामिल रहा।
विज्ञापन
गलत समझते हैं लोग प्यार का मतलब
पार्क में अपनी सहेलियों के साथ घूमने आई एक युवती ने कहा कि आजकल लोग प्यार का मतलब गलत समझ लेते हैं। प्यार तो लोग अपने मां-बाप व भाई-बहन से भी करते हैं। मैनें सुबह अपने मां-बाप का आशीर्वाद लिया और अब पार्क में अपनी सहेलियों के साथ घूमने आई हूं। सेल्फी लेकर मैं भी वैलेंटाइन डे को यादगार बनाऊंगी।
मॉल व रेस्टोरेंट में रही भीड़
चोरी छिपे मिलने वाले प्रेमी युगल मॉल में शॉपिंग के बहाने या रेस्टोरेंट में खाने के बहाने एक-दूसरे को प्रपोज कर वैलेंटाइन डे मनाया। शहर के मुख्य मॉल व रेस्टोरेंट में प्रेमी युगलों की जोड़ी से अधिक भीड़ जुटी रही।
सूचना एक भी नहीं, लेकिन पूछताछ रही जारी
एंटी रोमियो प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ या महिलाओं-छात्राओं की समस्याओं से जुड़ी एक भी सूचना नहीं आई, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से रिसिया पार्क, उद्यान पार्क, मरी माता मंदिर, दरगाह व शहर के सारे मॉल में पहुंचकर लोगों से बातचीत की गई। उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया गया।