फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Someone asked for justice and someone asked for housing.

Bahraich News: न्याय तो किसी ने मांगा आवास

Sun, 17 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 17 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Someone asked for justice and someone asked for housing.
कैसरगंज तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते सीडीओ। -संवाद
कैसरगंज। तहसील कैसरगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा तो किसी ने आवास, पेंशन और दबंगों के उत्पीड़न का मामला अधिकारियों के सामने रखा। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी।
विज्ञापन



सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। सभी अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनना सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में कुल 85 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर तहसील नानपारा में आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त 57 में आठ, मिहींपुरवा में 28 में दो, पयागपुर में 48 में पांच, महसी में 40 में दो तथा तहसील सदर में प्राप्त 44 प्रार्थनापत्रों में से पांच का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दबंगों ने बंद कर दिया खेत का रास्ता
कैसरगंज के गोड़हिया गांव निवासी रामनरेश समाधान दिवस में खेत तक जाने का रास्ता खुलवाने की मांग लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है। इस पर अधिकारियों ने राजस्व टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।



नहीं मिला आवास योजना का लाभ
फखरपुर निवासी शंकर ने अधिकारियों को बताया कि वह कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने के लिए मजबूर हैं। पात्र होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।




जमीन कब्जाने का आरोप

वजीरगंज निवासी फहीम ने गांव के कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि पर दबंग जबरन निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने संबंधित थाना और राजस्व विभाग को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed