फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Soldier dies from Corona, 41 found infected

कोरोना से सिपाही की मौत, 41 मिले संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Soldier dies from Corona, 41 found infected
बहराइच/पयागपुर। पयागपुर थाने में तैनात पैरोकार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, उसके संपर्क में आए अन्य सिपाहियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, जिले में 41 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के थाना चिलवाताल के सिकतौड़ गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद (35) पयागपुर थाने में पैरोकार के पद पर तैनात थे। अनिरुद्ध लगभग एक वर्ष से पयागपुर थाने में ड्यूटी करते थे। पयागपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि 18 अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट में पैरोकार कोरोना संक्रमित मिले थे। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात हृदय गति रुकने से पैरोकार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पैरोकार के संपर्क में आए अन्य सिपाहियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि पैरोकार के परिवारीजन जिला मुख्यालय पहुंच गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में शव शहर के त्रिमुहानीघाट पहुंचाया गया। यहां पर प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed