{"_id":"b382b144841fe5e782c3f291ad20ec00","slug":"solar-energy-will-be-helpfull-in-irrigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सौर ऊर्जा के जरिये होगी खेतों की सिंचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सौर ऊर्जा के जरिये होगी खेतों की सिंचाई
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। अब खेतों की सिंचाई सूरज के जिम्मे होने वाली है। इसके लिए कृषि विभाग 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर फोटो वोल्टाइक पंप किसानों को दे रहा है।
सवा चार इंच मोटाई वाले बोरिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।
बिजली व डीजल की चिंता अब किसानों को करने की जरूरत नहीं रही। खेतों की नमी सोखने वाला सूरज ही अब खेतों को पानी देगा।
इसके लिए कृषि विभाग दो व तीन हॉर्स पावर क्षमता वाले सोलर फोटो वोल्टाइक पंप किसानों को अनुदान पर दे रहा है। इस पंप की खरीद पर किसानों को 75 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा।
वहीं तीन व पांच हॉर्स पावर के सोलर पंप के लिए छह इंच व्यास की बोरिंग की व्यवस्था किसानों को स्वयं करनी होगी। यह योजना कृषि विभाग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दे रहा है।
इस संबंध में उप कृषि निदेशक सैय्यद बदरे आलम बताते हैं कि तीन हॉर्स पावर के लिए किसानों को अपने अंश के रूप में एक लाख 17 हजार 200 रुपये तथा पांच हॉर्स पावर के लिए दो लाख 65 हजार 600 रुपये का ड्रॉफ्ट देना होगा।
विज्ञापन
जबकि दो हॉर्स पावर सोलर पंप के लिए किसानों को चार इंच व्यास की बोरिंग स्वयं करानी होगी।
किसानों को अपने अंश के रूप में 60 हजार 275 रुपये का ड्राफ्ट जमा करना होगा। जिले में दो हॉर्स पावर क्षमता के सोलर पंप का लक्ष्य 50 एवं तीन हॉर्स पावर का लक्ष्य 6 मात्र है।
ऐसे में बिजली व डीजल की समस्या से जूझ रहे किसान सूरज की ऊर्जा से चलने वाले इस पंप को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खरीद सकते हैं।