फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   social midea

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने में दो लोगों पर केस

Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
social midea
कैसरगंज/बौंडी (बहराइच)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट डाले गए। जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा व्यक्ति सऊदी में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम नंदवल निवासी मोबीन हाशमी की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट थाने के उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने देखी थी। उसके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचानेे का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

एसओ ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि एसआई विपिन सिंह की तहरीर पर उसके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे जेेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सैदापुर विजयपुर निवासी ग्राम पंचायत सदस्य बाल कुमार मौर्या ने सोशल मीडिया पर अब्दुल कलीम अंसारी उर्फ गुड्डू द्वारा डाली गई पोस्ट को लेकर थाने में तहरीर दी गई। जिसमें धारा 370 को खत्म किए जाने के विरोध में उत्तेजक बातें कहीं गई थी।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अब्दुल कलीम के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, देश की सुरक्षा के प्रति खिलवाड़ करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि वह सऊदी में नौकरी कर रहा है। जिस पर उसके परिवार के लोगों से संपर्क साधकर नोटिस तामील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed