फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   So the body was thrown in Bahraich after killing a teenager in Gonda

तो गोंडा में किशोरी की हत्या कर बहराइच मेें फेंका गया था शव

Sat, 19 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
So the body was thrown in Bahraich after killing a teenager in Gonda
बहराइच। गोंडा जिले की सीमा पर स्थित परसा लखन गांव के पास सड़क के किनारे मिले किशोरी के शव की पहचान मुंबई में रह रहे पिता ने सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद कर ली। पुलिस ने गोंडा जिले से परिवारीजनों को बुलाकर पहचान कराई। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिनाख्त के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी की हत्या गोंडा जिले में करने के बाद शव को बहराइच जिले में लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस की जांच में किशोरी की सौतेली मां पर शक की सुई जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखन गोंडा परसा गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क केे किनारे पानी भरे गड्डे में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिला था। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका की फोटो को सोशल मीडिया पर पहचान कराने के लिए वायरल किया गया तो मुंबई में पिता ने अपनी बेटी की पहचान की। पुलिस से संपर्क होने के बाद गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से परिवारीजनों को बुला कर मृतका की शिनाख्त कराई गई। किशोरी की पहचान होने के बाद गले समेत अन्य जगहों पर चोट व अनहोनी की आशंका को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात का खुलासा हो जाएगा। शव पर चोट के निशान के बाद से ही किशोरी की हत्या कर शव को फेंके जाने की चर्चा जोरों पर थी। अब कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी की हत्या गोंडा जिले में करने के बाद वारदात को छिपाने के लिए शव बहराइच जिले में लाकर फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सौतेली मां पर पुलिस को शक
परिवार का पालन पोषण करने के लिए किशोरी का पिता मुंबई में कमाने गया था। बताया जाता है कि किशोरी की सौतेली मां थी, जिससे कुछ अनबन भी चल रही थी। पुलिस की जांच में किशोरी की सौतेली मां पर शक की सुई घूमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा वारदात का खुलासा
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। बातों से सौतेली मां पर कुछ अनहोनी करवाने में हाथ होने की आशंका लग रही है। पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने के बाद जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- अशोक सिंह, थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed