फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggling of cigarettes and pan masala busted; two arrested.

Bahraich News: सिगरेट व पान मसाला की तस्करी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Smuggling of cigarettes and pan masala busted; two arrested.
रूपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 42वीं वाहिनी की टीम ने शनिवार देर शाम नेपाली सिगरेट और पान मसाला की खेप बरामद कर तस्करों के दो सहयोगियों को पकड़ा है। मौके से एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई, जबकि तस्करी के मुख्य आरोपी एसएसबी की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को शाम 6:50 बजे विशेष गश्ती दल ने देखा कि सीमा स्तंभ संख्या 651/14 के निकट भारतीय क्षेत्र में बने एक अस्थायी घर से दो व्यक्ति चार पहिया वाहन में सामान लोड कर रहे थे। जवानों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें तत्काल घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट अमित कटियार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों गौतम पाठक (34) निवासी दुविधापुर तथा अख्तर अली (22) निवासी इमामनगर गड़रहवां ने पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर वाहन में लदी बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें 1,800 पैकेट नेपाली खुखुरी सिगरेट तथा 22 बोरियों में 1,210 पैकेट नेपाली मेघा श्री पान मसाला बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पेट्रोल कमांडर उपनिरीक्षक विनोद प्रकाश ने समवाय प्रभारी को दी। उन्होंने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि बरामद सामान वीर चंद्र उर्फ बादशाह, हसीब और सतीश का है। बरामद नेपाली सिगरेट, पान मसाला, स्विफ्ट कार तथा गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कस्टम कार्यालय रूपईडीहा को साैंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed