फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smugglers nexus with policemen, DIG sits investigation

Bahraich News: तस्करों की पुलिसकर्मियों से सांठगांठ, डीआईजी ने बैठाई जांच

Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Smugglers nexus with policemen, DIG sits investigation
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रवेश द्वार। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सरहद पर तमाम सख्ती के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद है क्योंकि ये धंधा पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से जिले के एसपी प्रशांत वर्मा भले अंजान हो, लेकिन देवी पाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को घटना की कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने गत दिवस जांच के लिए टीमें भी गठित की हैं। माना जा रहा है कि सरहद के पांच थानों में तैनात कई पुलिसकर्मी रडार पर है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि पहले भी तस्करों का सहयोग करने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर खुली सीमा है। जिले के मोतीपुर, सुजौली, मुर्तिहा, रुपईडीहा व नवाबगंज थाना सीमा से सटा हुआ है। खुली सीमा होने के कारण चरस, शराब व स्मैक की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर थाना : लकड़ी तस्करों का गढ़
मोतीपुर थाना भी बॉर्डर से सटा हुआ है। यहां का अधिकांश क्षेत्र जंगल से जुड़ा हुआ है। सूत्र बताते है कि यहां से लकड़ी तस्करों की चांदी है। इसकी पुष्टि वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से भी होती है। कई बार थानों की पुलिस ने भी कार्रवाई की है, लेकिन अधिकांश सफलता वन विभाग के हाथों लगी। इससे कहीं न कहीं स्थिति संदेह के घेरे में बनी रहती है।
मुर्तिहा कोतवाली : कच्ची शराब की तस्करी
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जाती है। शायद यहीं कारण है कि आए दिन मुर्तिहा पुलिस कच्ची शराब के साथ युवकों को दबोचती है। सूत्र बताते हैं कि तस्करी में सीमा से सटे बीट सिपाहियों का पूरा हाथ है। वहीं यहां जाली नोट की तस्करी होने के मामले भी सामने आ चुके है।
सुजौली थाना : शराब और स्मैक की तस्करी
सुजौली थाना नेपाल से सटा होने के साथ ही लखीमपुर बॉर्डर से भी जुड़ा हुआ है। यहां पर लखीमपुर से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के साथ स्मैक व चरस की तस्करी जिले में हो रही है। कई बार तो अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य भी शराब के साथ पकड़े जा चुके है। पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
रुपईडीहा थाना - कमीशन लेकर मुद्रा बदलने का धंधा
थाने से चंद कदम पर करेंसी चेंज करने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। लोग छाता लगाकर खुले आम नेपाल व भारत के करेंसी को 10 प्रतिशत लेकर बदल रहे है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अंजान है। खुली सीमा होने के कारण स्मैक व चरस की तस्करी भी होती रहती है।
नवाबगंज थाना - नशे के सौदागर हैं सक्रिय
नवाबगंज थाना भी बार्डर से सटा हुआ है। पुलिस विभाग के सूत्र बताते है कि यहां से नेपाल से चरस लेकर लोग भारत में प्रवेश करते है और बेचकर वापस चले जाते है। यही नहीं यहां से कच्ची शराब की भी तस्करी होती है। इसकी पुष्टि भी पुलिस के छोटे खुलासे से समय-समय पर होते रहते है।
दो सिपाहियों पर हो चुकी है कार्रवाई
बीते मई माह में सुजौली थाने में तैनात रहे सिपाही रमेश यादव व सुभाष यादव को तत्कालीन एसपी केशव चौधरी ने लाइन हाजिर कर दिया था। इनकी शिकायत तत्कालीन आबकारी अधिकारी ा ने एसपी से की थी। इसके अलावा करीब तीन साल पहले भी पांच सिपाही व एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।

दोषियों को नहीं बख्शेंगे
जिले के पांच थाने सीमा से सटे हुए है। अगर पुलिसकर्मी किसी भी तरीके से गलत कार्यों में जुड़े हैं और जांच में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनको बख्शा नहीं जाएगा। -प्रशांत वर्मा, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed