फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six corona positives found

छह कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 04 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Six corona positives found
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में बुधवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। उधर कोरोना जांच के 195 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों को होम आईसोलेट करा दिया गया है। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि नैनिहा निवासी युवक संक्रमित निकला है। उसे होम आईसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीम द्वारा सभी को दवा दिया जाएगा। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 69 एंटीजन और 36 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 62 एंटीजन और 41 आरटीपीसीआर जांच की गई। नवाबगंज क्षेत्र में तीन स्थानों पर जांच शिविर लगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 82 एंटीजन और 54 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि 97 एंटीजन और 64 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 310 एंटीजन जांच हुआ। जबकि 195 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट दो दिन बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed