फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir...the officers have been making me run around for the last 15 days.

Bahraich News: साहब...मुझे 15 दिनों से दौड़ा रहे हैं अफसर

Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sir...the officers have been making me run around for the last 15 days.
 नानपारा तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। - स्रोत : विभाग
बहराइच। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सबसे ज्यादा 35 मामले पयागपुर में आए। सभी तहसीलों में कुल 63 मामले आए। सबसे कम 19 शिकायतें तहसील सदर में आईं। तहसील सदर में समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ मुकेश चंद्र ने की। जबकि अन्य तहसीलों में अन्य अधिकारियों ने पीड़ितों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन



तहसील सदर में सीडीओ श्रीचंद्र ने एसडीएम सदर पूजा चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की और निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए आशीष कुमार, डीएसओ नरेंद्र तिवारी तथा डीसीओ आनंद कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन





शिवपुर में पीड़ित ने बताया कि 15 दिनों से अधिकारी मुझे इधर-उधर दौड़ा रहे हैं। अब मैं थक गया हूं मेरी समस्या का निराकरण कराइए। यह फरियाद सुमेरपुर निवासी फजलू की है। उन्होंने अपने नाम दो विद्युत कनेक्शन होने की शिकायत दर्ज कराई है जबकि वह सिर्फ एक ही कनेक्शन का उपभोग कर रहे हैं। उसका कोई भी बिल बकाया नहीं है और मीटर भी खराब था। बताया कि वह पांच जुलाई को भी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करवाई थी। परंतु अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहारनपुरवा निवासी माया देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विकास खंड बलहा के एडीओ द्वारा उसे परिवार के सदस्यों का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाने के लिए 15 दिनों से दौड़ा रहे हैं किंतु अभी तक उसकी नकल नहीं दी है। इस अवसर पर पुलिस विभाग,राजस्व विभाग तथा अन्य विभाग के भी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed