फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shrawasti awarded for best performance

वर्कशॉप में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्रावस्ती को मिला सम्मान

Sat, 02 Jan 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 02 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। डिजिटल इंडिया सप्ताह में आयोजित वर्कशॉप में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्रावस्ती को डिजिटल इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने यह पुरस्कार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को प्रदान किया है। इसे शनिवार को डीएम को सौंपा गया।

जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में एक जुलाई से सात जुलाई 2015 तक जिले में डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाया गया था। इसमें जिले स्तर पर छोटी व बड़ी 25 कार्यशाला हुईं थी।
विज्ञापन


इसमें 900 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। यह कार्यशाला जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव व ई डिस्ट्रिक्ट शरद श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न इनिशिऐटिव्स के बारे में जानकारी दी गई थी। साथ ही जिले में संचालित सौ से अधिक लोकवाणी व जनसेवा केंद्रों पर भी वर्कशॉप करवाई गई।

इसमें आम जनमानस के डिजिटल लॉकर भी नि:शुल्क रूप से खोले गए। इसमें जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। इसके लिए भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने 28 दिसंबर को इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में समारोह का आयोजन किया था।


यहां डीएम के लिए यह पुरस्कार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव को प्रदान किया गया। उन्होंने शनिवार को यह पुरस्कार डीएम के सुपुर्द किया। इस मौके पर एडीएम आरबी सोनकर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed