फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Showing 6.2 lakh borrowers cut power in Water Corporation Colony

जल निगम कॉलोनी की 62 लाख बकाएदारी दिखा काटी बिजली

Wed, 30 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Showing  6.2 lakh borrowers cut power in Water Corporation Colony
अंधेरे में रहने को मजबूर जल निगम कॉलोनी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जल निगम कॉलोनी की बिजली मंगलवार देर रात पॉवर कार्पोरेशन ने काट दी। पावर कॉर्पोरेशन ने कॉलोनी पर 62 लाख रुपये का बकाया दिखाया है। जबकि जल निगम का कहना है कि हर माह का बिजली का बिल भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


शहर के जेल रोड पर जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी हुई है। यहां पर अधिशासी अभियंता आरबी राम समेत कुल 12 अभियंताओं व कर्मचारियों के परिवार रहते हैं। जल निगम पर पावर कॉर्पोरेशन ने 62 लाख का बकाया एरियर दिखाया था। जिसके संबंध में मंगलवार शाम को सहायक अभियंता इकबाल हुसैन व जेई पवन कुमार पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद से बात करने गए थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि एक्सईएन आरिफ ने उन लोगों की बात नहीं सुनी। तत्काल उन्होंने कॉलोनी की बिजली काटने के लिए कर्मचारियों को शट डाउन लेने के निर्देश दे दिए। कॉलोनी की बिजली काटे जाने के बाद पूरी रात कर्मचारी अंधेरे में रहने को विवश रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनमें काफी आक्रोश रहा। सभी का कहना है कि कॉलोनी के बाहर नीचे से ही तार भी गुजारा गया है। जिससे बड़े वाहन जाने में दिक्कत होती है। इसे दूर करने की जगह बिजली विभाग सभी के साथ उपेक्षा करते हुए मनमाना रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed