{"_id":"6155f1558ebc3e61f33ec65f","slug":"show-cause-notice-to-three-in-charge-medical-officers-bahraich-news-lko59802016","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं की समीक्षा के दौरान पयागपुर, रिसिया व शिवपुर में लापरवाही सामने आने पर डीएम नाराज हो गए। डीएम ने तीनों प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में देर शाम बैठक हुई। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 321700 गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं एवं समस्त अंत्योदय कार्डधारकों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि कोटेदारों के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनाए जाने में सहयोग प्रदान करें। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अच्छी उपलब्धि हेतु सराहना करते हुए निर्देश दिये गए कि तृतीय किश्त के लंबित आवेदन पत्रों का जल्द से जल्द शत प्रतिशत भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
यूपीपीएसयूके जिला समुदाय समन्वयक यशपाल मिश्रा द्वारा वीएचएसएनडी दिवसों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर आशाओं द्वारा अपडेट नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की रिपोर्टिंग नहीं हो रही है। पयागपुर ,रिसिया, शिवपुर में वजन मशीन, हीमोग्लोबिन मीटर का प्रत्येक सत्र पर अभाव पाया गया। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
उपकेंद्रों के संबंध में बताया गया कि जनपद में 296 नये उपकेंद्र स्थापित किये जाने हैं। जिसमें 184 किराये के भवन चिन्हित कर लिये गये है। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत भुगतान समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। कोविड 19 की टीकाकरण की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए महसी, मोतीपुर, फखरपुर, रिसिया व चित्तौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज कुमार, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार आईएएस, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. अनिल साहनी, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय आदि मौजूद रहे।