फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shortage of drinking water in women's hospital, two deliveries could not happen

महिला अस्पताल में पेयजल की किल्लत, नहीं हो सके दो प्रसव

Thu, 12 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Shortage of drinking water in women's hospital, two deliveries could not happen
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में बीते दिन दोपहर को अचानक पानी की आपूर्ति ठप हो गई। मोटर में आई खराबी के कारण यह समस्या हुई। अचानक पानी की आपूर्ति ठप होने से अस्पताल में दो महिलाओं का प्रसव भी नहीं कराया जा सका। अन्य मरीजों को भी पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान महिला अस्पताल में लगभग तीन घंटे तक बूंद-बूंद पानी को लोग तरसते रहे। अस्पताल प्रशासन भी पानी की समस्या को लेकर बेबस दिखायी दिया। मोटर की खराबी ठीक होने के बाद पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में पेयजल की आपूर्ति के लिए मोटर लगा हुआ है, जिससे मैटरनिटी विंग की चार मंजिला इमारत में पानी की आपूर्ति की जाती है। महिला अस्पताल में बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे मोटर जल गया, जिससे लेबर रूम और ऑपरेशन रूम में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इसके साथ ही पूरे अस्पताल में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर रूम और ऑपरेशन रूम में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण महिलाओं का प्रसव भी नहीं हो पा रहा था। फखरपुर क्षेत्र के गंगापुरवा गांव से अपने भाई की पत्नी का प्रसव करानेे आईं अंजू बाजपेई ने कहा कि सभी लोग अस्पताल में पानी का इंतजार करते रहे। महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी, मगर अस्पताल प्रशासन भी पूरी तरह लाचार नजर आ रहा था।
डॉक्टर ऑपरेशन रूम में पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद ही प्रसव करानेे को तैयार थे। इसी तरह एक अन्य महिला का भी प्रसव नहीं हो पा रहा था। मोटर को ठीक कराए जाने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से मैकेनिक बुलवाए गए थे, लेकिन उनको मोटर ठीक करने में तीन घंटे लग गए।
पानी की आपूूर्ति ठप होने से कई बीमार व भर्ती मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बाहर से बोतल बंद पानी ले जाने को मजबूर दिखाई दिए। मोटर खराब होने से करीब तीन घंटे तक अस्पताल में लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते रहे।

तकनीकी खराबी से आई थी समस्या
महिला अस्पताल में बुधवार को पेयजल की आपूर्ति के लिए लगा मोटर जल गया था। मोटर को ठीक करने में मैकेनिक को करीब तीन घंटे का समय लगा। जिसके बाद आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी। पेयजल की आपूर्ति बंद होने के कारण ही कुछ महिलाओं का प्रसव नहीं कराया जा सका। हालांकि उसके बाद सभी महिलाओं के प्रसव ठीक तरीके से कराते हुए चिकित्सकों ने उनको राहत दी।
- डॉ. डीके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed