{"_id":"67b63341fceacaa7a205813e","slug":"shortage-of-buses-to-go-to-lucknow-passengers-kept-wandering-bahraich-news-c-98-1-slko1009-126960-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लखनऊ जाने के लिए बसों का टोटा, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लखनऊ जाने के लिए बसों का टोटा, भटकते रहे यात्री
Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण परेशान यात्री।
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को लखनऊ जाने वाली बसों की कमी के कारण यात्री दिनभर बसों के पीछे भागते रहे। रोडवेज बस अड्डे पर महाकुंभ मेले में गईं बसों की वापसी न होने से पूरे दिन यात्री भटकते रहे। बुधवार को बहराइच-लखनऊ के मध्य बसों का आना-जाना शुरू हो गया है।
रोडवेज प्रशासन ने महाकुंभ के लिए प्रतिदिन 35 से 40 बसों की व्यवस्था की है। ऐसे में लखनऊ जाने वालीं बसों की कमी हो गई है। बुधवार को लखनऊ जाने के लिए रोडवेज परिसर में बसें न मिलने पर यात्री भटकते रहे। लखनऊ जाने वाले यात्री राकेश ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे से बस के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन एक बजे तक उन्हें बस नहीं मिल पाई। दानिश ने बताया की वह लखनऊ मेडिकल काॅलेज जाने के लिए दोपहर 12 बजे से परिवार सहित परिसर में बैठे हैं, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक उन्हें कोई बस नही मिली। उन्होंने जब पूछताछ काउंटर पर पता किया तो बताया गया कि बसें आ रहीं हैं।
बहराइच-लखनऊ के मध्य पुल निर्माण कार्य को लेकर बाराबंकी प्रशासन द्वारा आवागमन मंगलवार को रोक दिया गया था। जिसके कारण बसें सीतापुर होकर लखनऊ जा रहीं थीं। बुधवार को फिर से लखनऊ जाने का रास्ता शुरू हो गया था। लखनऊ जाने वालीं रोडवेज बसें सफदरगंज होकर गुजरने लगी हैं। जिससे बहराइच से फखरपुर, कैसरगंज, जरवल कस्बा व जरवलरोड के यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
बसों के आने पर कम होगी भीड़
महाकुंभ में गईं बसें अभी जाम की वजह से वापस नहीं आ पाई हैं, लेकिन लगातार जो बसें आ रही हैं उन्हें भेजा जा रहा है। बसों के पहुंचने पर भीड़ कम हो जाएगी।
- ज्ञान चंद्र, एआरएम बहराइच