{"_id":"b7a1a5b4898cf464070a3dbd4daffa71","slug":"short-circuit-in-gear-box-of-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से बस के गियर बॉक्स में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से बस के गियर बॉक्स में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस के गियर बॉक्स में शनिवार सुबह आग लग गई। जरवलरोड के पास गियर बॉक्स से धुआं उठता देख चालक ने बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना से एक घंटे तक अफरातफरी रही।
अवध डिपो की बस (यूपी 32- 0298) शनिवार सुबह बहराइच रोडवेज बस अड्डे से यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह बस जब बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जरवलरोड कस्बे के पास पहुंची तभी बस के गियर बॉक्स से तेज धुआं निकलने लगा।
पहले तो चालक ने समझा कि साइलेंसर में फॉल्ट आ गई है। लेकिन, जब धुआं और फैला तो उसने सड़क किनारे बस रोक दी। गियर बॉक्स खोला तो अंदर लपटें उठती दिखीं। इस पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बस चालक और परिचालक ने सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद मुख्यालय सूचना देकर यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ के लिए रवाना किया।
इस मामले में एआरएम अवधेश पाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह निरीक्षण में रुपईडीहा आए हैं। लौटकर मामले में कार्रवाई करेंगे।