{"_id":"5f8dcf528ebc3e9c0031d9e7","slug":"shivpur-market-was-on-gunpowder-bahraich-news-lko546118199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद के ढेर पर था शिवपुर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद के ढेर पर था शिवपुर बाजार
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूरी पर स्थित शिवबाजार में कभी भी धमाका हो सकता था। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही बारूद व पटाखे कई लोगों के जान के दुश्मन बन सकते थे। पूरा शिवपुर बाजार बारूद की ढेर पर टिका हुआ था। पुलिस की सक्रियता से मिली कामयाबी ने कई लोगों की जान बचाई तो बड़ा हादसा होने से टाल दिया। स्थानीय लोगों को खुलासे की जानकारी हुई तो सबके होश उड़ गए। लोगों के जेहन में आगरा की घटना याद आ गई।
आगरा में आबादी के बीच मकान में चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद चार लोगों की जान चली गई। आगरा की ही तरह बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार में आबादी के बीच एक मकान में लोगों के मौत का जखीरा तैयार किया जा रहा था और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं थी, जबकि दो साल पहले ही एक विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर खैरीघाट पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी की तो चारों ओर तैयार हुआ मौत का सामान दिखाई पड़ा। पुलिस की सक्रियता से लगभग 30 हजार की आबादी ने चैन की सांस ली। पुलिस की छापेमारी के दौरान बरामद बारूद व विस्फोट के सामान ने यह साफ संदेश दिया कि पूरा शिवपुर बाजार बारूद की ढेर पर था।
एसपी विपिन मिश्रा ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अगर कोई भी पटाखे का कारोबार करने की सूचना मिलती है तो सूचना को तत्काल गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच अवश्य करें।