{"_id":"6807e15369790e343700f04d","slug":"shivanshu-was-killed-by-strangling-with-a-stick-in-a-love-affair-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129434-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रेम प्रसंग में डंडे से गला दबाकर हुई थी शिवांशु की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रेम प्रसंग में डंडे से गला दबाकर हुई थी शिवांशु की हत्या
Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत हसुआपारा निवासी शिवांशु (16) हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के भाई ने डंडे से गला दबाकर की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पयागपुर क्षेत्र के हंसुआररा निवासी शिवांशु (16) का शव बीते 25 मार्च उसके घर से थोड़ी दूरी पर फूस के छप्पर में फंदे से लटकता मिला था। शिवांशु एक दिन पहले से गायब था और उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद शिवांशु के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थाना प्रभारी करुणाकर पांंडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शिवांशु का एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के बड़े भाई अमित कुमार पांडेय ने शिवांशु को बहन को रुमाल देते हुए देख लिया था। इससे भड़के अमित ने शिवांशु को धोखे से बुलाया और लाठी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को मृतक के ही छप्पर में टांग दिया था। प्रकरण की जांच में सर्विलांस व मुखबिरों की सूचना में तथ्य सामने आने के बाद आरोपी अमित को बिलरवा मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मेंं आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।