फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shiva devotee worship in temples

शिवभक्तों ने मंदिरों में की पूजा

Mon, 05 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotee worship in temples
बहराइच में सावन माह के तीसरे सोमवार पर सिद्धानाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सावन के तीसरे सोमवार पर जिले के शिवमंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भोर से देर शाम तक शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु दिन भर उमड़ते रहे। कांवड़िये भी जत्थों में मंदिर पहुंचते दिखे। इस दौरान ओम नम: शिवाय के मंत्रों की गूंज शिवालयों में उठती रही।
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते भोर से ही शिवमंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शहर में स्थित सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। शहर और ग्रामीण अंचलों से कांवड़िये जत्थों में सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे और परंपरागत तरीके से महंत रवि गिरि की मौजूदगी में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार और सीडीओ अरविंद चौहान ने भी मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने अपने पति अशोक जायसवाल और पुत्र शिवम तथा पुत्री ऐश्वर्या जायसवाल के साथ जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर में बगेश्वरनाथ मंदिर में भी शिवसाधकों ने आराध्य शिव की अर्चना की। रिसिया में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed