{"_id":"f1a9cb476ae8e735540ec99c2449c4b8","slug":"shiv-sena-burnt-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना ने फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह को घर में प्रशासन द्वारा नजरबंद किए जाने से शिवसैनिक आक्रोशित हो उठे हैं। उन्होंने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी गायक गुलाम अली के पुतले और पाकिस्तानी झंडे को फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला करने और बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर को पाकिस्तान का वीजा नहीं दिए जाने व पाकिस्तानी गायक गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध करने के कारण उत्तर प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह को प्रशासन ने घर में नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सभी ने पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द नहीं किए जाने पर आरपार के संघर्ष की चेतावनी दी है। शिवसैनिकों ने पुतला और पाकिस्तानी झंडा फूंकते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन