{"_id":"64aae8cba05d0a02ed0e4ef6","slug":"sewer-line-will-be-available-soon-bahraich-news-c-98-1-slko1011-86-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीवर लाइन की जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीवर लाइन की जल्द मिलेगी सुविधा
Sun, 09 Jul 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बरसात में शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की समस्या से बहुत जल्द शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। नगर पालिका की ओर से जलनिकासी व जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से स्वीकृति मिलते ही सीवर लाइन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीवर लाइन पर लगभग 30 से 50 करोड़ की लागत आने की बात कही जा रही है।
बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी के ठोस प्रबंधन न होने से बरसात के दिनों में शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो जाते हैं। इन मोहल्लों में बरसात के दिनों में लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। लोगों को घुटने भर पानी में होकर गंतव्य तक जाना पड़ता है। जिसके चलते पालिका प्रशासन को पंपिंग सेटों के माध्यम से कई फीट लंबी पाइप बिछाकर बरसात के पानी को निकालना पड़ता है।
जलनिकासी की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी 34 वार्डों को सीवर लाइन से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई है। नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल ने बताया कि जलनिकासी व जलभराव की समस्या से जूझ रही शहरी क्षेत्र की लाखों की आबादी को राहत देने के लिए सीवर लाइन का मसौदा तैयार किया गया है। सीवर लाइन के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही सीवर लाइन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
30 से 50 करोड़ रुपये का होगा खर्च
नगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि सभी 34 वार्डों को सीवर लाइन के जाल से जोड़ने में लगभग 30 से 50 करोड़ की लागत आ सकती है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के छह प्रमुख नाले हैं, जो नदियों में गिरते हैं। इन नालों को उच्चीकृत करने के साथ इन्हें छोटे-छोटे नालों से जोड़ा जाएगा। इस दौरान कई स्थानों पर पक्के निर्माण भी तोड़े जा सकते हैं।
इन मोहल्लों को मिलेगा फायदा
बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा जलभराव बक्सीपुरा, नौव्वागढ़ी, घसियाीपुरा मोहल्ले में देखने को मिलता है। ये मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न दिखते हैं। ब्राह्मणीपुरा, बड़ीहाट, बरहियापुरा, चौक बाजार, बिसातखाना लाइन, फायर स्टेशन के सामने, रायपुर राजा आदि क्षेत्र में भी भीषण जलभराव देखने को मिलता है। ऐसे में यहां लाखों की आबादी को सीवर लाइन पड़ने से सीधे तौर पर राहत मिलेगी।
जलभराव व जलनिकासी की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। सांसद बहराइच, सदर विधायक, पालिका अध्यक्ष की ओर से भी इसको लेकर पहल की जा रही है। उम्मीद है कि सितंबर माह से सीवर लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट