{"_id":"57cafbaa4f1c1bd4352cbc79","slug":"seven-personnel-absent-salary-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर सात कर्मियों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर सात कर्मियों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार दोपहर बाद तेजवापुर के स्वास्थ्य केंद्रों का मुआयना किया। इस दौरान एक महिला कर्मी सप्ताह भर से गैरहाजिर मिली। पांच अन्य कर्मी भी स्वास्थ्य केंद्र से नदारद मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह ने शनिवार दोपहर बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आरबी यादव के साथ तेजवापुर सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। पीएचसी में उपस्थिति पंजिका का मुआयना करने पर पता चला कि संविदा पर तैनात फैमिली वेलफेयर काउंसलर रितिका साहू 24 अगस्त से अनुपस्थित हैं।
बीएचडब्लू दिलीप कुमार कश्यप, अमरेंद्र प्रताप सिंह व गिरिजेश कुमार, बीसीपीएम रोहित कुमार भी ड्यूटी से गायब मिले। साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। सफाईकर्मी तारा देवी भी नदारद थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ उनका स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएचसी में स्टाफ नर्स नीतू जैन भी अनुपस्थित थी। पता चला वह दो दिन से अस्पताल नहीं आई हैं। इस पर वेतन रोकते हुए नर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत 553 लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया लंबित होने पर सीएमओ बिफर पड़े और तत्काल कार्रवाई की हिदायत दी।