फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   seven lakh voters will decide the future of 7218 candidates

सात लाख वोटर तय करेंगे 7218 प्रत्याशियों का भाग्य

Fri, 04 Dec 2015 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 04 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज बलहा, मिहींपुरवा, नवाबगंज और रिसिया में होगा। ग्राम प्रधान के 2879 और ग्राम पंचायत सदस्य के 4339 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7.54 लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


चारों विकासखंड के 973 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना की गईं। रात तक पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर व्यवस्थाएं संभाल लीं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में विकासखंड मिहींपुरवा में प्रधान के 86 व सदस्य के 1184, बलहा में प्रधान के 59 व सदस्य के 825, नवाबगंज में प्रधान के 70 व सदस्य के 902 और रिसिया में प्रधान के 74 व सदस्य के 978 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इनमें प्रधान के कुल 289 पदों के लिए 2879 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा। जबकि सदस्य के 1940 पदों के लिए 4339 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
 
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को गहमागहमी के बीच ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना किया गया। चार विकासखंडों में बलहा में 225, मिहींपुरवा में 340, नवाबगंज में 200 और रिसिया में 208 पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं।

लगभग 120 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इस चुनाव में विकासखंड बलहा के 175736, मिहींपुरवा के 271485, नवाबगंज के 149177 व रिसिया में 158138 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे देखते हुए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया हैं।


सदस्य पद पर 1897 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

चार विकासखंडों में सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव में विकासखंड बलहा में 360, मिहींपुरवा में 447, नवाबगंज में 481 और रिसिया में 609 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनके निर्वाचन की घोषणा 13 दिसंबर को निर्वाचन अधिकारियों की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed