फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sent abroad on tourist visa, grabbed three lakh rupees

Bahraich News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा विदेश, हड़पे तीन लाख रुपये

Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sent abroad on tourist visa, grabbed three lakh rupees
बहराइच। विदेश जाने के लिए वीजा देने के नाम पर दो ठगों ने एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद उसके पुत्रों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने उक्त लोगों से रुपये वापस मांगे। इस पर ठगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा मिहींपुरवा निवासी कामता प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे अपने पुत्रों पिन्टू व कामता को कमाने के लिए विदेश भेजना था। वीजा दिलाने के नाम पर सेमरहना गांव निवासी राममूरत व मन्नू ने उससे तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद धोखाधड़ी कर उसके पुत्रों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया।
विज्ञापन


जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो वह उक्त लोगों के घर रुपये मांगने पहुंचा। इस पर उक्त लोगों ने उससे अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की, जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, एससीएसटी एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed