फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Self-immolation warning if power line goes off the roof

छत से गुजरी बिजली लाइन न हटने पर आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 23 Jun 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation warning if power line goes off the roof
जरवल (बहराइच)। विकास खंड के मदारपुर गांव निवासी किसान नेता की छत के ऊपर से एलटी लाइन गुजरी है। किसान नेता ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर एलटी लाइन हटवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज किसान नेता ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को आत्मदाह करने का अल्टीमेटम दिया है। नौ जुलाई तक एलटी लाइन न हटाए जाने पर किसान नेता ने आत्मदाह की चेेतावनी दी है। इससे विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी के मजरा मदारपुर निवासी रामउदित वर्मा भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिला प्रभारी हैं। रामउदित शर्मा ने बताया कि उनके छत के ऊपर से एलटी लाइन गुजरी है। एलटी लाइन में विद्युत प्रवाहित होने पर परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करंट की चपेट में आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत किसान नेता ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजकर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि किसान नेता के परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में परेशान किसान नेता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। डीएम को भेजे पत्र में किसान नेता का कहना है कि नौ जुलाई तक एलटी लाइन उनके छत से नहीं हटाई गई तो वह केरोसिन छिड़ककर ब्लॉक मुख्यालय जरवल में आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा कराएं पैसा, हटवा दी जाएगी लाइन
किसान नेता द्वारा डीएम को पत्र भेजकर आत्मदाह की चेतावनी दी गई है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों से हुई है। विद्युत लाइन हटवाने के लिए स्टीमेट बनवाकर पैसा जमा कराया जाता है। पैसा जमा करने पर छत से गुजरी लाइन को हटा दिया जाएगा।
- एएस रघुवंशी अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed