{"_id":"68af615d0e6a604d780e419c","slug":"seeing-the-maths-questions-but-did-not-accept-defeat-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135735-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गणित के प्रश्न देख हुए परेशान, नहीं मानी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गणित के प्रश्न देख हुए परेशान, नहीं मानी हार
Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर के जूनियर हाईस्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - स्रोत : शिक्षक
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को सत्र परीक्षा का तीसरा दिन रहा। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की गणित विषय की परीक्षा कराई गई। जिले के 14 विकास खंडों के 2803 विद्यालयों में एक साथ परीक्षा हुई। गणित के प्रश्न देख विद्यार्थी थोड़ा परेशान दिखे, पर हार नहीं मानी।
बुधवार सुबह जैसे ही बच्चों के हाथ में प्रश्नपत्र आया, कई छात्र-छात्राओं के चेहरे पर तनाव झलक उठा। कुछ ने सवाल देखकर सिर खुजाना शुरू कर दिया, तो कुछ ने साथी बच्चों की ओर नजरें उठाईं। हालांकि थोड़ी देर बाद बच्चों ने हिम्मत दिखाई और एक-एक कर सवाल हल करना शुरू कर दिया।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों ने बताया कि बच्चे शुरू में भले ही चौंक गए हों, लेकिन बाद में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ पूरा प्रश्नपत्र हल किया। कक्षा छह की छात्रा नेहा ने बताया कि पहले तो लगा पेपर मुश्किल है, लेकिन जब हल करना शुरू किया, तो आसान लगा। कक्षा सात के छात्र राहुल ने बताया कि समय से पहले पेपर पूरा कर लिया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। परीक्षा कक्ष में बच्चों के चेहरों पर एकाग्रता साफ झलक रही थी। ज्यादातर बच्चों ने पेपर पूरा करने के बाद संतोष जताया और बाहर निकलते समय मुस्कराते दिखे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिलेभर में कहीं से भी गड़बड़ी या नकल की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।