फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Second season of vaccination from 22, preparations intensified

टीकाकरण का दूसरा सत्र 22 से, तैयारियां तेज

Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Second season of vaccination from 22, preparations intensified
बहराइच के जिला अस्पताल में वैक्सीन भंडार कक्ष पर मौजूद पुलिस। फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में कोरोना योद्धाओं को दूसरे चरण का टीका 22 जनवरी से लगाया जाएगा। जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा इसकी तैयारियां कर रहा है। कोरोना योद्धाओं को एसएमएस भेजकर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण के लिए स्थान निर्धारण की कवायद भी शुरू हो गई है। टीकाकरण से एक दिन पहले वैक्सीन की खेप सीएचसी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन के 11,448 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए शनिवार को प्रथम चरण की शुरुआत हो गई। जिसमें 282 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि टीकाकरण का दूसरा सत्र 22 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण में कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण के लिए उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजकर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस एसएमएस में संबंधित कोरोना योद्धा का नाम, अस्पताल और टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। जिससे दूसरे चरण में भी आसानी से कोरोना योद्धा अस्पताल पहुंचकर टीका लगवा सकें। सीएमओ ने बताया कि किन सीएचसी में दूसरे चरण का टीकाकरण होगा, इसकी जानकारी एक-दो दिन में सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि कितने लोगों को दूसरे चरण में टीका लगेगा, इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जा रही है। इसके बाद संख्या निर्धारित कर एक दिन पहले सीएचसी व महिला अस्पताल में वैक्सीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed