फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Scam in purchasing goods, senior assistant accused

Bahraich News: सामान खरीद में घोटाला, वरिष्ठ सहायक पर गिरी गाज

Thu, 11 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scam in purchasing goods, senior assistant accused
हुजूरपुर (बहराइच)। हुजूरपुर विकासखंड के राजकीय आईटीआई कटघरा कला में सामान की खरीद फरोख्त में वित्तीय अनियमितता बरती गई। इसकी शिकायत मिलने पर निदेशक प्रशिक्षण सेवायोजन लखनऊ ने संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा राधेश्याम से जांच कराई, तो मामला सही पाया गया। उन्होंने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कटघरा कला के प्राचार्य कमलेश रस्तोगी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में कॉलेज के वरिष्ठ सहायक पर सामान खरीद में अनियमितता का आरोप लगा था। निदेशक प्रशिक्षण सेवायोजन लखनऊ ने 28 मार्च को उन्हें पत्र जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारी को स्टोर की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इस संबंध में शासन को जवाब भेज दिया है। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed