फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu water level begins to recede; floodwaters recede from villages.

Bahraich News: घटने लगा सरयू का जलस्तर, गांवों से खिसका बाढ़ का पानी

Thu, 20 Aug 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level begins to recede; floodwaters recede from villages.
महसी के बाढ़ इलाके में पानी कम होने के बाद गौरिया पिपरी विद्यालय का निरीक्षण करते जिला​धिकारी।
बहराइच। सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को तेजी से गिरावट दर्ज की गई। नदी का पानी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के अंदर भरा पानी लगभग खिसक गया है। हालांकि गांवों के चारों ओर अब भी बाढ़ का पानी जमा है। दूसरी ओर एल्गिन ब्रिज पर नदी अभी भी खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और बैराजों से 3.33 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों में दोबारा बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने महसी और बौंडी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित जोगापुरवा, गोलागंज, कायमपुर और पिपरा गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर राहत और बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि फिलहाल जलस्तर तेजी से घट रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावित क्षेत्रों में चार हजार से अधिक राहत किट बांटी जा चुकी हैं। जलभराव वाले विद्यालयों को भी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पानी से घिरे स्कूलों की कक्षाएं स्थानांतरित
गौरिया पिपरी का परिषदीय विद्यालय तीन दिन तक बाढ़ के पानी से घिरा रहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी विद्यालयों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर संचालित किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मोटरबोट उपलब्ध करवाई
महसी तहसील में पुन: संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो मोटर बोट उपलब्ध कराई गई हैं। इन्हें पूरे प्रसाद सिंह गांव में संचालन के लिए निर्देशित किया गया है।


नदी और बैराजों की स्थिति
शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.44 मीटर रहा, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यहां कुल 3,33,866 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शारदा बैराज से 1,49,878 और गिरिजापुरी बैराज से 1,83,738 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

महसी के बाढ़ इलाके में पानी कम होने के बाद गौरिया पिपरी विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।

महसी के बाढ़ इलाके में पानी कम होने के बाद गौरिया पिपरी विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed