{"_id":"688a7571d0af8dc1400ab991","slug":"saryu-river-started-receding-bahraich-news-c-98-1-brp1009-134452-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घटने लगी सरयू, कटान प्रभावित गांवों को बचाने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घटने लगी सरयू, कटान प्रभावित गांवों को बचाने की तैयारी तेज
Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
महसी के जानकीनगर में हो रहा कटानरोधी कार्य। -संवाद
महसी (बहराइच)। सरयू का बढ़ रहा जलस्तर बुधवार को थम गया। नदी नेपाल की ओर से पानी न आने के कारण घटने लगी है। इसी के साथ ही कछारी क्षेत्र में कटान की आशंका बढ़ने के कारण महसी एसडीएम ने कटान प्रभावित क्षेत्र में चौपाल का आयोजन किया। कटान के दौरान सुरक्षा के बारे में बताया गया। दूसरी ओर पानी घटने के साथ ही कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटाव रोधी कार्य को और तेज कर दिया गया है।
सरयू नदी का जलस्तर लगातार दो दिन से बढ़ रहा था। नदी मंगलवार देर शाम खतरे के निशान तक पहुंच चुकी थी। इसी के बाद नेपाल के पहाड़ों पर बारिश बंद होने के बाद नदी का जलस्तर तेजी के साथ घटने लगा। बुधवार सुबह नदी का जलस्तर सामान्य हो गया।
नदी में पानी घटने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में कटान भी शुरू हो गया, हालांकि यह कटान अभी रिहायशी इलाकों में नहीं हो रहा है, बल्कि महसी के कुछ क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि का कटान हो रहा है। रिहायशी क्षेत्रों में संभावित कटान को देखते हुए एसडीएम महसी आलोक कुमार ने बुधवार को जानकीनगर में चौपाल का आयोजन किया।
विज्ञापन
चौपाल में बाढ़ खंड के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनका भी घर नदी में कट गया है, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला। इसी के साथ ही यहां कई कटान पीड़ितों ने घर बनाने के लिए जमीन की मांग एसडीएम से की।
एसडीएम ने वहां हो रहे कटाव रोधी कार्य को भी देखा। ग्रामीणों ने बताया कि जब से यह कार्य प्रारंभ हुआ है, तभी से इस क्षेत्र में कटान रुक गया है। इससे पीड़ितों ने कुछ राहत की सांस ली।