फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu rises towards the danger mark again; anxiety mounts.

Bahraich News: फिर लाल निशान की ओर बढ़ी सरयू, धड़कनें तेज

Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saryu rises towards the danger mark again; anxiety mounts.
गोलागंज कोठार में बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर करीब 24 घंटे स्थिर रहने के बाद मंगलवार को फिर बढ़ने लगा। एल्गिन ब्रिज पर मंगलवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.01 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से महज छह सेंटीमीटर नीचे है। शारदा, गिरिजापुरी और सरयू बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में आगे भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर करीब 105.98 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई। शाम चार बजे तक नदी का जलस्तर 106.01 मीटर पहुंच गया। इस दौरान एल्गिन ब्रिज पर कुल 2,67,241 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से महसी क्षेत्र के मांझादरियाबुर्द, लोनियनपुरवा, पिपरी, पिपरा, गोलागंज और कोठार समेत तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांझा के निवासी राजू ने कहा कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से लोग सतर्क हो गए हैं। यदि बढ़ाव इसी तरह जारी रहा तो निचले इलाकों में पानी पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं पिपरा गांव के निवासी रामलखन ने बताया कि नदी के तेवर बदलने से ग्रामीण नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को आशंका है कि अगले 24 घंटे में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर 2,67,241 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

-----इनसेट-------
मंगलवार को जलस्तर की स्थिति


स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.90 मी. 135.49 मी. 1,31,337 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.35 मी. 136.78 मी. 1,34,435 क्यूसेक

सरयू बैराज 129.30 मी. 133.50 मी. 1,469 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,67,241 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.01 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।
घूरदेवी स्थान पर जलस्तर 111.84 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed