फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu continues to wreak havoc, 28 bigha fields submerged in river

Bahraich News: सरयू का कहर जारी, 28 बीघा खेत नदी में समाए

Sat, 05 Oct 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saryu continues to wreak havoc, 28 bigha fields submerged in river
महसी के जानकी नगर गांव में कटान के कारण अपने मकान तोड़ते ग्रामीण। 
महसी(बहराइच)। जलस्तर घटने के साथ ही सरयू नदी के कटान का तांडव तेज हो गया है। महसी तहसील क्षेत्र में नदी सबसे ज्यादा कहर बरपा रही है। शुक्रवार को नदी ने कोढ़वा गांव में छह बीघे धान लगी फसल व जानकी नगर में 22 बीघे खेत काट कर नदी में समाहित कर लिया। वहीं आधा दर्जन घरों को कटान के मुहाने पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


महसी तहसील के ग्राम पंचायत कोढ़वा में सरयू की लहरें लगातार कटान कर रही हैं। शुक्रवार को नदी ने कोढवा निवासी रामचन्दर, विजय कुमार, बाबादीन, शान्ति देवी का छह बीघे धान लगा खेत काट कर नदी में समाहित कर लिया। कटान पीड़ितों ने जिम्मेदारों पर गांव न आने का भी आरोप लगाया। कटान रोकने के लिए कोढवा से पिपरी तक 850 मीटर परक्यूपाइन लगाया गया था। नदी ने अब तक लगभग 450 मीटर परक्यूपाइन काट कर नदी में समाहित कर लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम पंचायत पुरे सीताराम के मजरा जानकी नगर में शुक्रवार को 22 बीघे खेत को नदी ने अपनी लहरों में समाहित कर लिया। जानकी नगर में नदी अब तक छह घर और लगभग 100 बीघे जमीन निगल चुकी है। इसमें नन्हे यादव का टिनशेड, लक्ष्मन का कच्चा मकान, चंदा का पक्का मकान, अनूप कुमार,गुरगा और रिंकू का मकान शामिल है। अधिराज सिंह, चंद्रिका सिंह, उत्तम सिंह, फौजदार रामप्रसाद के लगभग 100 बीघे खेत काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कटान पीड़ितों को पहुंचाई जा रही सहायता

क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को नदी की कटान पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कटान पीड़ितों को सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। -अखिलेश कुमार सिंह, एसडीएम महसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed