फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu burial, water filled on Gaighat-Rampur Dhobia road

सरयू उफनाई, गायघाट-रामपुर धोबिया मार्ग पर भरा पानी

Tue, 21 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Saryu burial, water filled on Gaighat-Rampur Dhobia road
बहराइच में मिहींपुरवा में सरयू नदी के उफान के बाद मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी व रास्ता पार करते ग्रा? - फोटो : BAHRAICH
गायघाट/जरवल (बहराइच)। मोतीपुर में सरयू नदी के उफनाने से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। गायघाट-रामपुर धोबियाहार मार्ग पर पानी भर गया है। इससे मार्ग कटने का अंदेशा जताया जाने लगा है। ग्रामीण मार्ग पर कमर तक भरे पानी से होकर किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। वहीं, आठ गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। जरवल में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे निचले इलाके में पानी पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील में स्थित सरयू नदी में नेपाल से काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण सरयू नदी उफना गई है। सरयू नदी के उफनाने से गायघाट-रामपुर धोबियाहार मार्ग पर पानी भर गया है। लोग पानी के बीच से होकर गुजर रहे हैं। सड़कों पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। कमर तक पानी के बीच से होकर लोग निकल रहे हैं। सरयू नदी के उफनाने से तहसील क्षेत्र के रामपुर, बढ़ैया कला, पिपरिया, एकघरा, अरनवा, पाठकपुरवा, बुदूपुरवा, डल्लापुरवा गांवों में पानी भर गया है। इन गांवों में बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन

इससे यहां के ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उधर, जरवल विकास खंड के घाघराघाट में स्थित घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। मापक पवन कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर 52 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है। नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका प्रबल हो गई है। उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने बताया कि घाघरा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर
खतरे का निशान- 106.07 सेंटीमीटर
नदी का वर्तमान जलस्तर- 106.586 सेंटीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed