फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu 31 cm above the danger mark, 18 villages flooded

Bahraich News: खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर सरयू, 18 गांवों में बाढ़

Thu, 04 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Saryu 31 cm above the danger mark, 18 villages flooded
 महसी के प्रधानपुरवा में पानी में डूबे रास्ते को पार करते ग्रामीण।   - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच/महसी। सरयू नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर बह रही है, जिससे महसी और कैसरगंज तहसील के 18 गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 3.56 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हालात और भी बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन


बाढ़ के कारण इन इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार रात स्थिर रहा, लेकिन बुधवार सुबह फिर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


इसके चलते महसी और कैसरगंज तहसील के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो रही है। महसी के औराही, महंत पुरवा, भौरी, सिपहिया, जोधे पुरवा, माझा दरियाबुर्द, तारापुर खुर्द, गलकारा, छतरपुरवा, मल्हानपुरवा, नई बस्ती गोलागंज, भिखारी पुरवा, टिकुरी और प्रहलाद पुरवा आदि गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारागाह और बांध से सटे इलाकों में भी पानी भर गया है, जिससे ग्रामीण और मवेशी दोनों ही सुरक्षित जगहों की तलाश में भटक रहे हैं। हालांकि, प्रशासन के प्रयासों के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

घरों में पानी घुसने और आवागमन के साधन ठप होने से लोग परेशान हैं। जरूरी सामान और भोजन की कमी भी बाढ़ पीड़ितों को परेशान कर रही है। अगर बारिश जारी रही और बैराज से पानी छोड़ा जाता रहा, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। हालात पर नजर रखने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है।


तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीमें मौके पर मौजूद हैं और बाढ़ के पानी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed