फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sarayu canal bridge broken

सरयू नहर का पुल टूटा

Tue, 30 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sarayu canal bridge broken
अावागमन प्रभाव‌ित - फोटो : अमर उजाला
चंदर्खा बुजुर्ग गांव के पास सरयू नहर पर बना पुल सोमवार देर रात ढह गया। इसके चलते चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा महतोपुरवा व ननकू पुरवा के लगभग तीन हजार ग्रामीणों का संपर्क मल्हीपुर मार्ग से कट गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को दी है। 
विज्ञापन


गिलौला के चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा महतोपुरवा व ननकूपुरवा के निकट सरयू नहर के तुलसीपुर रजबहा पर पुल बना हुआ था। लगभग पचास वर्ष पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था। इसको देखते हुए ग्रामीण काफी दिनों से नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए कई बार महतोपुरवा व ननकूपुरवा के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भी सौंपा था। इसके बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से न तो पुल की मरम्मत कराई गई और न ही नया पुल बनवाया गया। रविवार रात अचानक पुल कई स्थानों पर दरक गया। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी मौके पर विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। सोमवार की रात पुल ढह गया। इसके चलते अब दोनों गांवों के लगभग तीन हजार लोगों का संपर्क मल्हीपुर मुख्य मार्ग से कट गया।


वहीं इस संबंध में प्रभारी डीएम सीडीओ एनपी सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जहां का पुल टूटा है वहां सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भेजा जा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed