फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sample of 20 people sent to RupEDha for investigation

रुपईडीहा के 20 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा

Tue, 23 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sample of 20 people sent to RupEDha for investigation
रुपईडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का सैंपल जांच के लिए लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने क्षेत्र के 20 लोगों का सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लिया। सभी सैंपल लखनऊ भेज दिए गए हैं। टीम ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय की टीम को क्षेत्र में भेजकर ग्रामीणों का सैंपल लिया जा रहा है। इसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को नवाबगंज विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा में स्वास्थ्य टीम पहुंची। जिला मुख्यालय से लैब टेक्नीशियन शिवबक्श सिंह, लैब असिस्टेंट वरुण कुमार और सीएचसी चरदा के डॉ. धर्मेंद्र रंजन, बीपीएम अबुस्वालेह सिद्दीकी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरीराम आर्य, धर्मराज की टीम ने क्षेत्र के 20 लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने बताया कि सभी का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद ही लोगों में कोरोना संक्रमण की जानकारी हो सकेगी। स्वास्थ्य टीम ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed