फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Salary of teachers and instructors who did not perform BLO duty in SIR stopped

Bahraich News: एसआईआर में बीएलओ ड्यूटी न करने वाले शिक्षक व अनुदेशक का वेतन रोका

Tue, 25 Nov 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Salary of teachers and instructors who did not perform BLO duty in SIR stopped
बहराइच। एसआईआर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर एक सहायक अध्यापक का वेतन और एक शिक्षा अनुदेशक का मानदेय रोका गया है। दोनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन


जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इस अभियान के दौरान सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टीम के साथ विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में चित्तौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 325-प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद नगर काजी जोत के पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक रूमाना कुद्दूस अनुपस्थित मिलीं। वहीं बूथ संख्या 330-प्राथमिक विद्यालय झिंगहा में तैनात बीएलओ शिक्षा अनुदेशक संतोष कुमार भी मौके पर नहीं मिले। दोनों की अनुपस्थिति की सूचना सहायक टीम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मटेरा को भेजी।
विज्ञापन


रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मटेरा ने दोनों कार्मिकों की लापरवाही को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की। संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए बीएसए आशीष कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक रूमाना कुद्दूस का वेतन और शिक्षा अनुदेशक संतोष कुमार का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। बीएसए ने बीईओ चित्तौरा के माध्यम से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed